Har Ghar Tiranga Campaign
Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होगा बेहद खास, केंद्र सरकार लॉन्च करेगी ये स्पेशल कैंपेन Har Ghar Tiranga campaign: जुलाई के महीने से ही अलग-अलग मंचों के जरिए देश के लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. यह महोत्सव हरेक देशवासी को देश निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक बड़ा मौका होगा. Har Ghar Tiranga campaign: भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी का जश्न मना रहा है और इसी के मद्देनजर देश में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन चल रहा है. इस 15 अगस्त देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और इस ऐतिहासिक मौके पर सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के दिन 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने की एक बड़ी योजना तैयार की है, जिसके तहत सरकार की ओर से सभी देशवासियों से ये अपील की जाएगी कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर इस पावन पर्व पर राष्ट्रप्रेम व राष्ट्र अभिमान की भावना का अनुभव कर सकें. हर घर फहरेगा तिरंगा सरकार की ओर से इस महोत्सव को मनाने की तारीख 11 अगस्त से लेकर 17...