Microsoft Windows 8.1 Shut Down
Microsoft Windows 8.1: अगले महीने तक, माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 8.1 यूजर्स को कटऑफ को सपोर्ट करने के लिए नोटिफिकेशन रोल आउट करना शुरू कर देगा. Microsoft Windows 8.1 Shut Down : माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 8.1 (Windows 8.1) को बंद करने की तैयार में लगी हुई है. कम्पनी अपने विंडोज 8.1 यूजर्स को रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रही है. माइक्रोसॉफ्ट के एक बयान के अनुसार, कंपनी 10 जनवरी 2023 तक विंडोज के वर्जन को बंद कर देगी. अगले महीने से माइक्रोसॉफ्ट कटऑफ को सपोर्ट करने के लिए मौजूदा विंडोज 8.1 यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन रोल आउट करना शुरू कर देगा. माइक्रोसॉफ्ट की ओर से आने वाले नोटिफिकेशन ठीक वैसे ही होंगे जैसे विंडोज 7 के बचे हुए अपडेट के दौरान जारी हुए थे. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2016 में ही विंडोज 8 का सपोर्ट बंद कर दिया था, जबकि विंडोज 8.1 अभी तक चल रहा है. लेकिन अब कंपनी ने 10 जनवरी 2023 तक सपोर्ट को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. विंडोज 8.1 के बंद होने साथ-साथ, Microsoft 10 जनवरी 2023 के बाद विंडोज 8.1 के लिए एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट की पेशकश भी नहीं करेगा. इसका ...